Monday, May 20th, 2024

राष्ट्रीय अभिलेखागार ने रफी अहमद किदवई का निजी कागज-पत्र संग्रह प्राप्त किया

दिल्ली की पूर्व और दक्षिण लोकसभा सीट के लिए भगवंत मान 11 मई को करेंगे प्रचार

राष्ट्रीय अभिलेखागार ने रफी अहमद किदवई का निजी कागज-पत्र संग्रह प्राप्त किया

मणिपुर के कामजोंग जिले में 5,457 ‘अवैध प्रवासियों’ का पता चला: मुख्यमंत्री

नई दिल्ली
 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्वी और दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए आगामी 11 मई को रोड शो करेंगे। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को राजधानी दिल्ली में मतदान होगा। मतों की गिनती चार जून को की जाएगी।

पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान के लिए भगवंत मान वोट मांगेंगे।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मान दोनों लोकसभा क्षेत्रों में रोडशो करेंगे।’’

कांग्रेस और ‘आप’ के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत, कांग्रेस ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी शेष चार सीटों से चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीट हैं।

 


राष्ट्रीय अभिलेखागार ने रफी अहमद किदवई का निजी कागज-पत्र संग्रह प्राप्त किया

नई दिल्ली
 भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रफी अहमद किदवई का निजी कागज-पत्र संग्रह हासिल कर लिया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे कई प्रतिष्ठित नेताओं के साथ उनके मौलिक पत्राचार शामिल हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव फैज अहमद किदवई ने ये कागजात रफी अहमद किदवई के छोटे भाई हुसैन कामिल किदवई की बेटी ताजीन किदवई और सारा मनाल किदवई की उपस्थिति में भारतीय राष्‍ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) के महानिदेशक को सौंपे।

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत सरकार के अभिलेखों का संरक्षक है और सार्वजनिक रिकॉर्ड अधिनियम 1993 के प्रावधान के अनुसार प्रशासकों और शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए उन्हें अपने पास संरक्षित रखता है।

एनआईए ने बताया कि उसने रफी अहमद किदवई का निजी कागज-पत्र संग्रह प्राप्त किया है जिसमें नेहरू, पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पी डी टंडन जैसे कई प्रतिष्ठित नेताओं के साथ किदवई के मूल पत्राचार शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि रफी अहमद किदवई जीवंतता, प्रतिभा एवं आकर्षक व्यक्तित्‍व के धनी थे और उन्‍होंने देश की स्‍वतंत्रता के लिए अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखा तथा हर प्रकार की सांप्रदायिकता एवं अंधविश्वासों का खंडन किया।


मणिपुर के कामजोंग जिले में 5,457 ‘अवैध प्रवासियों’ का पता चला: मुख्यमंत्री

इंफाल,
 मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि कामजोंग जिले में 5,457 ‘अवैध प्रवासियों’ का पता चला है और उनके निर्वासन के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि 5,173 लोगों के बायोमेट्रिक आंकड़े एकत्रित कर लिए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फाइकोह, हुइमी थाना/सांगकलोक शरणार्थी शिविरों में रहने वाले लोगों का बायोमेट्रिक विवरण प्राप्त किया जा रहा है।’’

सिंह ने कहा कि उनकी सरकार सभी ‘अवैध प्रवासियों’ को मानवीय मदद प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस परिस्थिति को बहुत ही संवेदनशील तरीके से संभाल रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने बताया था कि इस महीने की शुरुआत में म्यांमा के कम से कम 38 ‘अवैध प्रवासियों’ को तेंगनोपाल जिले के मोरेह कस्बे के रास्ते वापस भेजा गया था जो सीमापार कर मणिपुर आए थे।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में कुल 77 ऐसे प्रवासियों को निर्वासित किया गया था।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 15 =

पाठको की राय